10 Most useful government app, हर मुश्किल में करेंगी मदद, अभी करें डाउनलोड

भारत सरकार ने कई useful Applications बनाई हैं जो Citizens को सरकारी सेवाओं से जोड़कर उनकी जीवन को सरल और आसान बनाने का प्रयास कर रही है।

इन Applications का इस्तेमाल करके लोग अपने Documents को सुरक्षित रख सकते हैं, वाहन संबंधित कार्यों को Online कर सकते हैं, और सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ सकते हैं।

ऐसी ही कुछ apps यहां हम आपको बतायेगे

Most useful government app

  1. DigiLocker

यह App नागरिकों को उनके important Documents को एक सुरक्षित digital storage में रखने की सुविधा प्रदान करता है।

यहां Aadhaar Card, Driving License, PAN Card, and Voter ID Card जैसे document को रख सकते हैं। इससे कोई भी अपने आवश्यक Documents को कहीं भी और कभी भी Access कर सकते हैं।

2. mParivahan

यह App वाहन संबंधित सभी कागजातों को आसानी से प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।

इस एप के माध्यम से अपने वाहन के लिए ऑनलाइन चालान, परमिट और अन्य कागजात ले सकते है इससे पेपरवर्क में कमी होती है और पूरी प्रक्रिया अधिक सहज होती है।

3. mPassport

इस एप्लिकेशन के जरिए नागरिक पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं, अपने आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते हैं, और पासपोर्ट सेवा केंद्रों का पता लगा सकते हैं। यहां भी सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होती हैं जिससे नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होती।

4. Umang

यह एक Integrated Mobile App है जो विभिन्न सरकारी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है। यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, रोजगार, और अन्य क्षेत्रों से संबंधित सेवाएं शामिल हैं, जिससे नागरिकों को अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होती और सभी सेवाएं एक स्थान पर ही मिल जाती हैं।

5. BHIM UPI App

यह एप्लिकेशन Unified Payments Interface (UPI) का इस्तेमाल करके Mobile-based payments करने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक सुरक्षित और आसान तरीके से कई तरह की payments को support करता है और लोगों को Digital Payments की व्यावस्था का लाभ उठाने में मदद करता है।

6. GST Rate Finder App

यह App Goods and Services Tax के Rates को check करने में सहायक है। नागरिक इस एप का इस्तेमाल करके विभिन्न Goods and Services पर लगने वाले कर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

7. mAadhaar App

यह App नागरिकों को आधार कार्ड के Digital Edition को Access करने की सुविधा प्रदान करता है। इससे नागरिक अपने आधार संख्या, पता, और अन्य विवरणों को अपडेट रख सकते हैं, जिससे सभी सरकारी सेवाओं को लाभ मिल सकता है।

8. MADAD App

यह App विदेश में भारतीय नागरिकों को सहायता प्रदान करता है। अगर कोई नागरिक किसी विदेशी देश में किसी समस्या का सामना कर रहा है, तो वह इस एप के माध्यम से स्थानीय रूप से सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके जरिए नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों में safe रखा जाता है।

9. MyGov App

यह एप्लिकेशन नागरिकों को सरकार की नीतियों और पहलों के बारे में जानकारी प्रदान करता है और उन्हें अपनी राय देने का एक प्लेटफॉर्म भी देता है। यह नागरिकों को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से जोड़ने में मदद करता है, जिससे सरकार और नागरिकों के बीच सीधा संवाद हो सकता है।

10. आरोग्य सेतु एप

आरोग्य सेतु यह एप्लिकेशन COVID-19 के प्रसार को रोकने में मदद करता है और संबंधित जानकारी, स्वास्थ्य अपडेट्स, और संपर्क की ट्रेसिंग सुविधाएं प्रदान करके योगदान करता है। आरोग्य सेतु ने इन कठिन समयों में नागरिकों के जागरूकता बढ़ाने और उनके भले की सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये दस सरकारी App भारतीय सरकार के technology का इस्तेमाल और नागरिकों के लाभ के लिए commitment को दिखाते हैं। ऐसे में आपको इन application का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए

Spread the love

Leave a Comment